112
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने शपथ ले ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने कन्नड़ भाषा में शपथ लिया।इसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। सिद्धारमैया के शपथ समारोह को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।