Home छत्तीसगढ़ 15 साल बाद रायपुर में भाजपा ने ढहाया कांग्रेस का किला, रायपुर नगर निगम में BJP की बड़ी जीत: मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती

15 साल बाद रायपुर में भाजपा ने ढहाया कांग्रेस का किला, रायपुर नगर निगम में BJP की बड़ी जीत: मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं रायपुर नगर निगम में में भी भाजपा ने भारी मतों से चुनाव जीती है। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत दर्ज की हैं। वे इस चुनाव में भारी मतों से विजयी हुई हैं। इससे पहले मीनल चौबे तीन बार के पार्षद और एक बार नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे और भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के बीच टक्कर का मुकाबला माना जा रहा था। जैसे-जैसे नतीजे सामने आते गए, मीनल चौबे लगातार लीड करती गई। सभी राउंड की गिनती वे आगे रही हैं। अंतिम में उन्होंने 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत दर्ज की हैं।

रायपुर नगर निगम मतगणना अंतिम परिणाम 
कुल विधिमान्य मत: 509146
मीनल चौबे (भाजपा):315835
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):162545
जीत: 153290(भाजपा)

जानें मीनल चौबे की सियासी सफर 
बीजेपी ने मीनल चौबे को चुनावी रण में उतारा है। उनकी गिनती तेजतर्रार महिला नेत्री के रूप में होती है। वो तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं। वो रायपुर नगर निगम में निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष और सीनियर पार्षद हैं। रायपुर नगर निगम से महापौर पद के लिये उनकी दावेदारी पहले से ही मजबूत मानी जा रहा थी।

Share with your Friends

Related Posts