Home छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

नगर निकाय चुनाव में सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

by admin

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। सभी निगमों पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे एक लाख से भी ज्यादा मतों से विजयी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भी धमाकेदार जीत दर्ज की है. राज्य की सभी 10 नगर निगम सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. वहीं 49 नगर पालिका सीटों में बीजेपी को 36 में जीत मिली है, कांग्रेस के खाते में 8 और अन्य को 5 पर जीत मिली है. नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के बाद रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

वहीं दुर्ग से भाजपा की अल्का बाघमार, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, बिलासपुर से पूजा विधानी, कोरबा से संजू देवी राजपूत, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर से संजय पांडेय, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, चिरमिरी से राम नरेश राय और राजनांदगांव से मधुसूदन यादव ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है।

सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत हासिल कर बीजेपी को चौंका दिया। यहां से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनयशील गुप्ता चुनाव जीते हैं। उन्होंने 81 वोटों से जीत दर्ज की है।

नगरपालिका परिषद गौरेला से भाजपा के मुकेश दुबे, नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान तो नगर पंचायत मरवाही से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा गुप्ता अध्यक्ष पद पर हुए विजयी।

भाटापारा नगर पालिका मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अश्वनी शर्मा ने 7424 मतो से विजय प्राप्त किया।

भाजपा ने नगर पालिका कोण्डागांव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 22 वार्डों में से भाजपा ने 20 वार्डों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की।

बलरामपुर रामानुजगंज नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नगर पालिका अध्यक्ष एवं 15 वार्ड के पार्षदों के चुनाव में 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीसरी बार भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमन अग्रवाल के द्वारा 2865 मतों से 12 पार्षदों के साथ जीत हासिल की रमन अग्रवाल को 4791 वोट मिले वही निकटतम कांग्रेस की प्रतिद्वंदी मधु गुप्ता को 1926 एवं निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह को 1460 वोट मिले।

दुर्ग नगर निगम में जीते पार्षद

1.मनीष साहू -भाजपा
2.गोविंद देवांगन – भाजपा
3. नरेंद्र बंजारे – भाजपा
4. लीना देवांगन – भाजपा
5. विजयंत पटेल – कांग्रेस
6. नीलेश अग्रवाल – भाजपा
7. जितेंद्र ताम्रकार – निर्दलीय
8. खालिक रिजवी – भाजपा
9. ज्ञानेश्वर ताम्रकार – भाजपा
10. चन्द्रशेखर चंद्राकर – भाजपा
11. आशीष चंद्राकर – भाजपा
12. अजीत वैद्य – निर्दलीय
13. संजय कोहले – कांग्रेस
14. ललिता ठाकुर – भाजपा
15. युराज कुंजाम – भाजपा
16. खिलावन मटियारा – निर्दलीय
17. सुरुचि उमरे – भाजपा
18. देवनारायण चंद्राकर – भाजपा
19. रंजिता पाटिल – भाजपा
20. सावित्री दमाहे – भाजपा
21. विद्यावती सिंह भाजपा निर्विरोध
22. काशीराम कोसरे – भाजपा
23. मनोज सोनी – भाजपा
24. डॉ पायल पाटिल – कांग्रेस
25. श्रद्धा सोनी – कांग्रेस
26. आर एन वर्मा – कांग्रेस
27. मनीष बघेल – कांग्रेस
28. ममता सेन – भाजपा
29. बबीता यादव – निर्दलीय
30. श्याम शर्मा – भाजपा
31. हर्षिका जैन – भाजपा
32. जितेंद्र महोबिया – भाजपा
33. शशि साहू – भाजपा
34. कमल देवांगन – भाजपा
35. कुलेश्वर साहू – भाजपा
36. प्रतिभा गुप्ता – निर्दलीय
37. शिव नायक – भाजपा
38. रामचंद्र सेन – भाजपा
39. गुलाब वर्मा – भाजपा
40. सविता चंद्राकर – भाजपा
41. रुबीना खोखर – कांग्रेस
42. प्रकाश गीते – निर्दलीय
43. दीपक साहू – कांग्रेस
44. मनीष कोठारी – भाजपा
45. संजय अग्रवाल – भाजपा
46. लीला धर पाल – भाजपा
47. डॉ देवनारायण तांडी – भाजपा
48. लोकेश्वरी ठाकुर – भाजपा
49. भास्कर कुंडले – कांग्रेस
50. रेखा बंजारे – कांग्रेस
51. जेम्स साजन जोसेफ – भाजपा
52. गुलशन साहू – भाजपा
53. सविता साहू – निर्दलीय
54. हिरौंदी चंदनिया – भाजपा
55. अश्वनी निषाद – कांग्रेस
56. ललित ढीमर – निर्दलीय
57. सरस निर्मलकर – भाजपा
58. रेशमा सोनकर – भाजपा
59. नीलिमा परिहार – भाजपा
60. निरा खींचरिया – कांग्रेस

भाजपा – 40
कांग्रेस – 12
निर्दलीय :- 8

वहीं भिलाई चरोदा निगम के वार्ड 32 और भिलाई निगम के वार्ड 24 के उप चुनाव ने भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष पद पर भाजपा के दयानंद सोनकर ने जीत दर्ज किया। कांग्रेस के 11 कांग्रेस और भाजपा के 6 पार्षद ने जीते है वही एक निर्दलीय पार्षद भी जीतने में कामयाब हुए है।

Share with your Friends

Related Posts