नईदिल्ली(ए)। केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विश्व के कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। विदेश जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों संग विदेश सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। दो चरणाें में होने वाली प्रक्रिया में मिस्री सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत कराएंगे।
इस ब्रीफिंग में विदेश सचिव भारत के आधिकारिक रुख की भी उन्हें जानकारी देंगे जिससे प्रतिनिधिमंडल विदेशों में देश का पक्ष पूरी मजबूती के साथ रख सके। संसद भवन में पहला चरण 20 मई जबकि दूसरा चरण 23 मई को होगा। इन सात प्रतिनिधिमंडलों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर विदेश सचिव विक्रम मिस्री सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति को “भारत और पाकिस्तान से संबंधित वर्तमान विदेश नीति घटनाक्रम” के बारे में जानकारी देंगे।
अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख पेश करने के लिए अमेरिका और लातिन अमेरिका का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। सूर्या कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अन्य लोगों के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 23 मई से 6 जून तक होगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख कूटनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 32 देशों और यूरोपीय संघ की यात्रा के लिए सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल गठित किए गए हैं। प्रत्येक टीम में सेवानिवृत्त राजनयिक शामिल हैं जो सांसदों की सहायता करेंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और एकीकृत रुख को प्रस्तुत करना और सीमापार हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार पर जोर देना है।
बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।
क्र. | प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम | किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम |
---|---|---|
1 | बैजयंत पांडा, भाजपा सांसद (नेता) | सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया |
2 | डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद | — |
3 | फांगनोन कोन्याक, भाजपा सांसद | — |
4 | रेखा शर्मा, भाजपा सांसद | — |
5 | असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम सांसद | — |
6 | सतनाम सिंह संधू (नामित सांसद) | — |
7 | गुलाम नबी आजाद | — |
8 | राजदूत हर्ष श्रृंगला | — |
दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी
सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें बीजेपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।
क्र. | प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम | किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम |
---|---|---|
1 | रवि शंकर प्रसाद, भाजपा सांसद (नेता) | यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क |
2 | डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद | — |
3 | प्रियंका चतुर्वेदी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद | — |
4 | गुलाम अली खटाना (नामित सांसद) | — |
5 | डॉ. अमर सिंह, कांग्रेस सांसद | — |
6 | समिक भट्टाचार्य, भाजपा सांसद | — |
7 | एम.जे. अकबर | — |
8 | राजदूत पंकज सरन | — |
तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा
सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।
क्र. | प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम | किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम |
---|---|---|
1 | संजय कुमार झा, जेडीयू सांसद (नेता) | इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर |
2 | अपराजिता सारंगी, भाजपा सांसद | — |
3 | यूसुफ पठान, तृणमूल कांग्रेस सांसद | — |
4 | बृज लाल, भाजपा सांसद | — |
5 | डॉ. जॉन ब्रिटास, भाकपा (एम) सांसद | — |
6 | प्रदान बरूआ, भाजपा सांसद | — |
7 | डॉ. हेमांग जोशी, भाजपा सांसद | — |
8 | सलमान खुर्शीद | — |
9 | राजदूत मोहन कुमार | — |
चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो
सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।
क्र. | प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम | किन देशों में जाएगी आठ सदस्यीय टीम |
---|---|---|
1 | श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवसेना सांसद (नेता) | यूएई, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन |
2 | बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद | — |
3 | ई.टी. मोहम्मद बशीर, आईयूएमएल सांसद | — |
4 | अतुल गर्ग, भाजपा सांसद | — |
5 | डॉ. सस्मित पात्रा, बीजेडी सांसद | — |
6 | मनन कुमार मिश्रा, भाजपा सांसद | — |
7 | एस.एस. अहलूवालिया | — |
8 | राजदूत सुजन चिनॉय | — |
शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।
क्र.सं. | प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों के नाम | किन देशों में जाएगी नौ सदस्यीय टीम | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | डॉ. शशि थरूर, कांग्रेस सांसद (नेता) | अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2 | शांभवी, लोजपा (रामविलास) सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
3 | डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
4 | जी.एम. हरीश बालयोगी, टीडीपी सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
5 | शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
6 | भुवनेश्वर कलिता, भाजपा सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
7 | मिलिंद मुरली देवड़ा, शिवसेना सांसद | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
8 | राजदूत तरणजीत सिंह संधू | — | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
9 | तेजस्वी सूर्या, भाजपा सांसद | —
कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व
सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर
|