Home देश-दुनिया कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती

by admin

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं।

Share with your Friends

Related Posts