Home देश-दुनिया 27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री : केजरीवाल-सिसोदिया हारे पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू

27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री : केजरीवाल-सिसोदिया हारे पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू

by admin

नईदिल्ली(ए)। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर सबसे तेज पल-पल का अपडेट्स पढ़िए-

सीमापुरी-मटियामहल से आप जीती, मालवीय नगर से BJP जीती

Delhi Chunav Result Live: सीमापुरी सीट से आप प्रत्याशी वीर सिंह धिंगान जीत गए हैं। वहीं, मटियामहल से आप के आले इकबाल करीब 35 हजार वोट से जीत गए हैं। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे और भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी की हर पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव का लगभग रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट आने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे।

 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती थी, इसलिए ही दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। प्रियंका ने लिखा कि जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।

विश्वास नगर और गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जीते

Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली में विश्वास नगर से भाजपा के उम्मीदवार ओपी शर्मा जीत गए हैं। वहीं, गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली जीते हैं।

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराया

Delhi Election 2025 Result live: दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी जीत गई हैं। यहां से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उधर, कस्तूरबा नगर से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए हैं।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हारे

Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार हो गई है। यहां से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है।

675 वोट से हारे मनीष सिसोदिया

Delhi Election 2025 Result live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे हैं। यहां से भाजपा के तरविंदर सिंह ने दर्ज की है। उधर, भारत नगर मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

पटपड़गंज सीट से अवध ओझा हार गए

Delhi Chunav Result 2025 Live: पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज कर ली है। जीतने के बाद उन्होंने सारा श्रेय प्रधानमंत्री को दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं। अवध ओझा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत हार है।

दिल्ली कैंट सीट पर AAP जीती

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result: दिल्ली कैंट में आम आदमी पार्टी की जीत हुई। वीरेंद्र कादयान ने भाजपा प्रत्याशी भुवन कुमार को 2029 वोटों से हराया। उधर, मनीष सिसोदिया अपनी हार मानकर मतगणना स्थल से निकल गए।

Share with your Friends

Related Posts