Home छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप पैनल के सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पुणे से 26 सटोरिये गिरफ्तार

महादेव सट्टा एप पैनल के सटोरियों के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पुणे से 26 सटोरिये गिरफ्तार

by admin

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान महादेव पैनल के सटोरियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के 26 आरोपियों को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 22 आरोपियों में छत्तीसगढ के अलग-अलग जिलों से हैं।  इस संबंध में रायपुर एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सटोरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सटोरिये पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 और लेजर 10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालन कर रहे थे। ऑनलाइन सट्टा का एक-एक आईडी 35 से 50 लाख रुपये में खरीदी गई थी।

इस प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाइल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग और सिम कार्ड 50 नग जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। सटोरियों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। मोबाइल और बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी मिली है। सटोरियों के खिलाफ थाना गंज में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर 7, दुर्ग 6, राजनांदगांव 3, जांजगीर-चांपा  2, कोरबा 2, सूरजपुर 1 और मानपुर मोहला 1 साथ ही मध्य-प्रदेश से 3 और एक उत्तर प्रदेश के निवासी है।

गिरफ्तार आरोपी:

01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा
जिला बालाघाट (म.प्र.)।

02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ
चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर।

03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना
कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)।

04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला
कोरबा (छ.ग.)।

06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना
के पास थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।

07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास
लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक
लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।

09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला
बालाघाट (म.प्र.)।

10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी
बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।

11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना
बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास
वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।

14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास
थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)।

15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के
पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम
विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।

17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा
जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई
थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।

19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई
कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।

20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक
थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना
रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)।

22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला
दुर्ग (छ.ग.)।

23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के
पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)।

24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति
विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला
हमीरपुर (उ.प्र.)।

26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आर. जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Posts