Home छत्तीसगढ़ UBGL के ब्लास्ट से घायल जवान इलाज के दौरान शहीद : एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी पार्टी

UBGL के ब्लास्ट से घायल जवान इलाज के दौरान शहीद : एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी पार्टी

by admin

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात जवान देवेंद्र कुमार सेठिया यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान देवेंद्र कुमार सेठिया बलिदान हो गए।

पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी जवान देवेंद्र कुमार सेठिया चपेट में आ गए थे।

घटना पर सीएम साय ने जताया दुख

 

वहीं घटना पर सीएम साय ने दुख जताया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Posts