Home छत्तीसगढ़ बुजुर्गों की सुविधा के लिये राधिका नगर क्षेत्र में बनेगा सियान सदन

बुजुर्गों की सुविधा के लिये राधिका नगर क्षेत्र में बनेगा सियान सदन

by admin

भिलाईनगर। बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनको एक स्थल देने के लिये राधिका नगर क्षेत्र में सियान सदन का निर्माण किया जायेगा। वृद्धों से मिलने आज तुलसी साहू, अरूण सिसोदिया, इरफान खान, एल्डरमेन शमशेर बहादूर एवं मो. शादाब सहित अन्य पहुंचे और सियान सदन बनने वाले स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान जोन 01 आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे उपस्थित रहे। 5 लाख की लागत से वार्ड 04 राधिका नगर में सियान सदन बनाया जायेगा। वृद्धों को यहां पर एक अच्छा स्थल मिल जाएगा। सियान सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद इस स्थल को कई कब्जों से मुक्त कराकर स्थल को तैयार किया गया। कृछ लोग निर्माण कार्य में गतिरोध उत्पन्न कर रहे थे। आज जोन 01 की टीम पुलिस प्रशासन के साथ पहुंची और सियान सदन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। जेसीबी की मदद से स्थल को तैयार करने का कार्य किया गया! सियान सदन का निर्माण कार्य उप अभियंता आलोक पसीने देख रहे है। सियान सदन के निर्माण की मांग राजेश श्रीवास्तव व राधिका नगर के वरिष्ठजनों ने की थी। जिस पर स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। सियान सदन में वृद्धजनों के लिए एक बड़ा हाॅल का निर्माण होगा। जहां पर बुजुर्ग आपस में मिलकर कई आयोजन व सामाजिक, सार्वजनिक आदि विषयों पर चर्चा कर विचार विमर्श कर सकेंगे। बारिश एवं ग्रीष्म ऋतु में इन्हें एक स्थल की आवश्यकता थी। निगम प्रशासन इनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर सियान सदन का निर्माण करा रही है। महापौर और भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर सियान सदन का कई स्थलों में निर्माण हो रहा है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान देते में रखते हुये बुजुर्गो की आवश्यकताओं को भी महापौर ने प्राथमिकता क्रम में रखा है, वे कई दफा सियान सदन में वृद्धों का हाल जानने पहुंचते है, और उनकी सुविधाओं के लिए जो बन पड़ता है करते हैं! महापौर व्यस्तम समय होने के बावजूद समय निकालकर काफी वक्त सियान सदन में व्यतीत करते हैं।

Related Posts

Leave a Comment