Home छत्तीसगढ़ जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: आज बगिया पहुंचेंगे, बगिया में मनाएंगे होली

जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: आज बगिया पहुंचेंगे, बगिया में मनाएंगे होली

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 4:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना होंगे। वे 5:15 बजे बगिया हेलीपेड, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा निज निवास, बगिया जाएंगे, जहां वे 5:20 बजे पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री अपने निज निवास, बगिया में आरक्षित रहेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

Share with your Friends

Related Posts