
हरियाणा, दिल्ली और यूपी में अब भाजपा सरकार
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी यमुना में प्रदूषण और पानी के बंटवारे पर सुनवाई के दौरान आई। यमुना दिल्ली पहुंचने से पहले दो राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। पहले यह केवल हरियाणा और यूपी सरकार के नियंत्रण में थीं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी पर हार के बाद तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है।

नदी की सतह को साफ करने के लिए मशीनें तैनात
भाजपा ने अब सत्ता में आने पर यमुना को साफ करने का वादा किया है। पिछले हफ्ते पार्टी ने इसे लेकर तीन साल की योजना शुरू की और नदी की सतह को साफ करने के लिए मशीनों को तैनात किया।
यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर
बता दें कि हाल ही में यमुना के वजीराबाद बैराज में एक बार फिर से अमोनिया का स्तर बढ़ गया। इससे वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से जल आपूर्ति बाधित हुई। इन दोनों संयंत्रों से लगभग 15 प्रतिशत कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।