Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाएंगे महाकुंभ, लगाएंगे आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ जाएंगे महाकुंभ, लगाएंगे आस्था की डुबकी

साय मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जाएंगे. साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट श्रीराम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, और अब एक बार फिर पूरी कैबिनेट महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाली है. महाकुंभ में देश-दुनिया के करोड़ों श्रध्दालु पहुंच रहे हैं। वहीं इस बीच संगम में डुबकी लगाने के लिए छत्तीसगढ़ की BJP सरकार 13 फरवरी को प्रयागराज जाएगी। CM विष्णुदेव साय समेत सभी मंत्री प्रयागराज पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, CM से हमनें आग्रह किया है, जल्द प्रयागराज जाएंगे। CM के साथ हम सभी अयोध्या भी गए थे।

Share with your Friends

Related Posts