Home देश-दुनिया त्रिपुरा में लव ट्रायंगल बना खूनी खेल, युवक की हत्या कर शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाया

त्रिपुरा में लव ट्रायंगल बना खूनी खेल, युवक की हत्या कर शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाया

by admin

अगरतला(ए)। पश्चिमी त्रिपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां देखते ही देखते लव ट्रांयगल एक बड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक 26 साल के युवक की हत्या कर उसका शव आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया गया। पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि मृतक एक 20 वर्षीय युवती के साथ रिश्ते में था। वहीं युवती का एक कजिन भाई, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है, खुद उस लड़की के करीब आना चाहता था। हाल ही में लड़के और लड़की के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वे बात नहीं कर रहे थे। इसी बात का फायदा उठाकर कजिन ने युवक की हत्या की साजिश रच डाली।

कैसे दिया वारदात को अंजाम, जानें
पुलिस के अनुसार बीते आठ जून को आरोपी कजिन ने युवक को दक्षिण इंद्रानगर में एक रिश्तेदार के घर बुलाया। वहां उसने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में भर दिया। ठीक इसके अगले दिन यानी नौ जून को आरोपी ने गंडचोर से अपने माता-पिता को अगरतला बुलाया और उन्हें ट्रॉली बैग सौंप दिया। जिसके बाद आरोपी युवक के माता-पिता ने शव को अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया।

लड़की का फायदा उठाना चाहता था आरोपी
मामले में जैसे-जैसे गुत्थी खुल रही है, कई सारी बातों की संभावना तेज हो रही है। जहां अब ये बात सामने आई है कि आरोपी कनिज लड़की का फायदा उठाना चाहता था। एसपी किरण कुमार ने बताया कि आरोपी लड़की का शारीरिक शोषण करना चाहता था, लेकिन उसे ये भी लगता था कि जबतक उसका बॉयफ्रैंड जिंदा है वह ऐसा नहीं कर पाएगा। इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा
बता दें कि पुलिस ने इस मामले की जांच लापता रिपोर्ट के बाद शुरू की। आरोपी कजिन को पहले गिरफ्तार किया गया, जिसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। मामले में अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें आरोपी के माता-पिता भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिवार को सौंप दिया गया है।

Share with your Friends

Related Posts