Home देश-दुनिया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त, संयुक्त सचिव स्तर पर 41 बदलाव

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त, संयुक्त सचिव स्तर पर 41 बदलाव

by admin

नईदिल्ली(ए)। केंद्र ने बुधवार को संयुक्त सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न सरकारी विभागों के 41 अधिकारियों के विभाग बदले। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि राजस्थान कैडर के 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भानु प्रकाश येतुरू को भारत निर्वाचन आयोग का उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनबालागन पी और संजय कुमार अग्रवाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनीषा चंद्रा और मीरा मोहंती को रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी इशिता गांगुली त्रिपाठी को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। आशीष माधोराव को वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Share with your Friends

Related Posts