15
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे। वे शाम 6:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विशेष बैठक में भी भाग लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अपनाए गए विकास मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बस्तर की समृद्ध संस्कृति, जनसहभागिता और विकास की योजनाओं को एक साथ जोड़कर क्षेत्र को एक नए मार्ग पर अग्रसर किया गया है। उनकी इस प्रस्तुति को अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सराहा।
