Home देश-दुनिया पत्नी की मौत बाद सास के साथ बढ़ी नजदीकियां, एक दिन ससुर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और फिर…

पत्नी की मौत बाद सास के साथ बढ़ी नजदीकियां, एक दिन ससुर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और फिर…

by admin

अलीगढ़(ए)। यूपी के अलीगढ़ जिले की दामाद और सास की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी सास को अपने दामाद से प्यार हुआ हो। पिछले साल बिहार में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला को अपने दामाद से प्यार हो गया था। उस समय महिला के पति ने ही दोनों की शादी करवा दी थी।

बेटी की मौत के दोनों के बीच बढ़ी थी नजदीकियां
बता दें कि बिहार के बांका जिले की गीता देवी नाम की महिला को अपने दामाद सिकंदर यादव से प्यार हो गया था। सिकंदर यादव दो बच्चों का पिता था और गीता की बेटी की मौत के बाद दोनों के बीच करीबी संबंध बन गए थे। जब गीता के पति दिलेश्वर दार्वे को इस संबंध के बारे में पता चला, तो उसने दोनों पर नजर रखना शुरू किया और फिर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

ससुर ने करा दी थी दोनों की शादी
इस घटना के बाद दिलेश्वर दार्वे ने बिना वक्त गंवाए पंचायत में इस मामले को उठाया, और सिकंदर ने सास के साथ अपने अफेयर को स्वीकार किया। इसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में सिकंदर गीता देवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आया। दिलेश्वर दार्वे ने इस मामले के बाद अपनी पत्नी और दामाद की कोर्ट मैरिज भी करवाई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी और वैवाहिक विवादों के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Share with your Friends

Related Posts